फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Akhilesh set to keep visiting Ayodhya post sparks debate; Mahant says Ayodhya belongs to everyone, and Lo

यूपी: अब तो अयोध्या आते रहेंगे अखिलेश, इस पोस्ट पर छिड़ी चर्चा; महंत बोले- अयोध्या सबकी, भगवान श्रीराम सबके

Fri, 09 Oct 2026 07:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अयोध्या
अमर उजाला, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 09 Oct 2026 07:27 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह आगे भी रामनगरी आते रहेंगे। उनकी पोस्ट पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि अयोध्या सबकी है और भगवान श्रीराम सबके हैं। कार्यक्रम में राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी की मौजूदगी भी चर्चा में रही।

विज्ञापन
UP Akhilesh set to keep visiting Ayodhya post sparks debate; Mahant says Ayodhya belongs to everyone, and Lo
महंत बोले- अयोध्या सबकी, भगवान श्रीराम सबके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही रामलला के दरबार तक नहीं पहुंचे, लेकिन उनके दौरे की सियासी गूंज शुक्रवार को भी सुनाई दी। दौरे के अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, अयोध्या में उमड़े जनसैलाब के बीच आई हुई प्रेस-मीडिया को अधिक समय न दे पाने का खेद है। अयोध्या के कार्यक्रम में आए सभी पत्रकारों का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद! 

विज्ञापन

 


 

Trending Videos

'रामनगरी की याद कुछ ज्यादा ही आ रही'

अब तो अयोध्या आते रहेंगे…। अखिलेश यादव का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में आ रही हैं। अखिलेश की इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने लिखा कि लगता है चुनावी मौसम में रामनगरी की याद कुछ ज्यादा ही आ रही है। 

ऐसे कालनेमियों से लोग सावधान रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिन्होंने सरयू को कारसेवकों के रक्त से रंजित किया आज वही लोग चुनाव नजदीक आने पर गमछा, त्रिशूल और भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अखिलेश यादव के संदेश पर महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि उनका यह कहना कि अब अयोध्या आते रहेंगे, अच्छी बात है। अयोध्या सबकी है और भगवान श्रीराम सबके हैं। अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास की जो मंशा दर्शाई है वह काबिल-ए-तारीफ है। उनका संतों के बीच आना और धार्मिक आयोजनों में शामिल होना सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अयोध्या में जब भी आएंगे उनका भव्य स्वागत होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के मंच पर राम मंदिर के पुजारी ने खींचा ध्यान

भागवत कथा के मंच पर संतों और सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को गदा, चक्र और त्रिशूल भेंट किए थे। अखिलेश का संतों के साथ बैठना, भोजन करना और धार्मिक प्रतीकों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आना भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बना। सबसे ज्यादा ध्यान राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी की मौजूदगी ने खींचा। 

अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को जिस मंच पर थे उसी मंच पर राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी भी मौजूद थे। हालांकि अखिलेश के मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही पुजारी कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इससे पहले अखिलेश ने उनसे आशीर्वाद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed