फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unnecessary barriers removed from Ayodhya Dham

Ayodhya News: अयोध्या धाम से अनावश्यक बैरियर हटाए गए

Sat, 18 Apr 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Unnecessary barriers removed from Ayodhya Dham
अयोध्या। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई स्थानों पर लगाए गए अनावश्यक बैरियर हटा दिए हैं। इससे राम मंदिर, सरयू घाट और प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वालों को काफी राहत मिली है। भीड़ प्रबंधन के दौरान जगह-जगह बैरियर लगाए जाने से श्रद्धालुओं को लंबी दूरी पैदल चलना पड़ रहा था और बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने समीक्षा के बाद ऐसे बैरियर हटाने का निर्णय लिया, जिनकी तत्काल आवश्यकता नहीं थी। अब केवल संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ही बैरिकेडिंग रखी गई है, ताकि सुरक्षा और सुगम यातायात दोनों बनाए रखे जा सकें।
विज्ञापन

बैरियर हटने से स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों ने भी राहत महसूस की है। अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहा, श्री राम अस्पताल सहित अन्य स्थानों से बैरियर हटा दिए गए हैं। अब चार पहिया वाहनों को सीधे अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed