फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrolled Bolero collides with school tempo, eight children injured

Ayodhya News: बेकाबू बोलेरो की स्कूली टेंपो में टक्कर, आठ बच्चे जख्मी

Sat, 28 Feb 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Feb 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero collides with school tempo, eight children injured
फोटो-04- हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे बीएसए और थानाध्यक्ष
पूरा बाजार। विकास खंड पूरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बेकाबू बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसा अंबेडकरनगर हाईवे पर राजेपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल के बच्चों को लेकर टेंपो अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी पूरा बाजार में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में मामूली चोट आने के कारण पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घायलों में मानवी (9), सृष्टि (9), सुमित (9), प्रियांशी (9), आयुषी (8), खुशबू (7), साहिल (9) और जानवी (9) निवासी राजेपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन वर्मा (26) निवासी दरियाबाद, बाराबंकी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed