{"_id":"66d212dd9755ec9abf044f24","slug":"two-places-approved-for-vending-zone-eight-agreed-upon-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-852542-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वेंडिंग जोन के लिए दो स्थानों को मंजूरी, आठ पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वेंडिंग जोन के लिए दो स्थानों को मंजूरी, आठ पर सहमति
विज्ञापन
अयोध्या। नगर आयुक्त संतोष शर्मा की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग जोन कमेटी की बैठक हुई। इसमें नगर निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन के लिए 15 स्थलों की सूूची प्रस्तुत की गई। टेढ़ी बाजार से मोहबरा और नियावां चौराहा से मछली बाजार के बीच के स्थल को कमेटी के सदस्यों ने मंजूरी दे दी।
आईटीआई से आरटीओ ऑफिस, देवकाली ओवरब्रिज सर्विस लेन, शंकरगढ़ चौराहा, कैंट रेलवे स्टेशन से जीआईसी, सहादतगंज, सब्जी मंडी के पास, गद्दौपुर रोड व सुल्तानपुर रोड के स्थानों पर भी सहमति बनी। जोन में दुकानों के आवंटन के संबंध में कमेटी ने निर्णय किया कि जिस भी दुकानदार को आवंटन होगा, उसे प्रीमियम शुल्क 10,000 रुपये और यूजर चार्ज पांच सौ रुपये देने होंगे। गंदगी के निस्तारण के लिए दुकानों में डस्टबिन रखना होगा। अपने नाम आवंटित दुकानों पर किसी दूसरे को बैठाने पर आवंटन निरस्त हो जाएगा। दुकानों का आवंटन लाटरी प्रक्रिया से किया जाएगा।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, पार्षद अखिलेश पांडेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, सहायक अभियंता राजपति यादव, सहायक अभियंता सतेंद्र, पीओ डूडा यामिनी रंजन, गणेश शंकर, गरिमा सरोज, अनीता द्विवेदी व आभा सिंह मौजूद रहीं।