फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two Arrested for Murder of Youth with Sharp-Edged Weapon

Ayodhya News: धारदार हथियार से युवक की हत्या में दो गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 05 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two Arrested for Murder of Youth with Sharp-Edged Weapon
पूरा बाजार। महराजगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात विनय कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन




मृतक विनय कुमार यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात पुलिस बल की मौजूदगी में घर पहुंचा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उनके दो छोटे बच्चे हैं, एक पांच साल का और दूसरा सात महीने का है। मंगलवार सुबह पुलिस की निगरानी में सरयू घाट दिलासीगंज में अंतिम संस्कार किया गया। विनय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह गाड़ियां चलवाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भाई पवन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे हमलावरों ने घर पर गाली-गलौज की और धारदार हथियार से विनय की गर्दन पर हमला कर निकले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed