फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trust working on defining CEO's responsibilities; SOP being drafted.

Ayodhya News: सीईओ की जिम्मेदारियां तय करने में जुटा ट्रस्ट, बन रही एसओपी

Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trust working on defining CEO's responsibilities; SOP being drafted.
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचने के बाद राम मंदिर की व्यवस्थाओं को करीब से समझने में जुट गए हैं। वहीं, सीईओ की भूमिका और अधिकारों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र मिश्र सीईओ के तौर पर अपनी अलग टीम भी तैयार करेंगे। इसके लिए सीईओ पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 17 नामों में से कुछ अधिकारियों को उनकी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि, टीम में शामिल होने वाले लोगों को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। टीम में जरूरत पड़ने पर डिप्टी सीईओ, एडिशनल सीईओ की भी तैनाती की जा सकेगी। वहीं, ट्रस्ट की ओर से सीईओ की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र को स्पष्ट करने के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने बताया कि सीईओ की जिम्मेदारियों और कार्यों को लेकर एसओपी तैयार की जा रही है। एक-दो दिन में एसओपी तैयार हो जाएगी। इसके बाद सीईओ उसी के अनुरूप राम मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने की दिशा में काम शुरू करेंगे। ट्रस्ट के स्तर पर एसओपी तैयार होने के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि सीईओ के पास कौन-कौन से अधिकार और जिम्मेदारियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed