{"_id":"6866a62b45768adcb90bc541","slug":"trailer-ran-over-a-cyclist-on-the-highway-causing-his-death-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1276581-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेलर ने हाईवे पर साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेलर ने हाईवे पर साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Thu, 03 Jul 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 03 Jul 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इनायतनगर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इनायत नगर के भदोखरा पूरे पासिन गांव निवासी मंशाराम (48) सेवरा मोड़ के पास पंचर की दुकान करते थे। बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे वह दुकान का सामान लेने साइकिल से कुचेरा बाजार जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसन मिश्र गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या आरजे-05-जीसी 8445 ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी। मंशाराम अपनी साइड से जा रहे थे। ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। मंशाराम परिवार में अकेले कमाऊ व्यक्ति थे। उनके पीछे पत्नी शकुंतला, तीन बेटी रेनू (25), रीना (22), अंजली उर्फ मुस्कान (16) व एक बेटा आदर्श (18) है। अभी किसी बेटी व बेटे की शादी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।