{"_id":"6a946c58a51906a04a0f037a","slug":"three-year-old-children-will-perform-in-the-ramlila-for-the-first-time-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157592-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलीला में पहली बार तीन वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलीला में पहली बार तीन वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय
Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
43- रामलीला में अभिनय करते सांसद रवि किशन- फाइल फोटो-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या से चर्चित फिल्मी कलाकारों की रामलीला को देश की सबसे बड़ी रामलीला माना जाता है। इस वर्ष पहली बार दिल्ली में अपना आठवां संस्करण प्रस्तुत करेगी। इस भव्य आयोजन में तीन वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर सोलह वर्ष तक के बाल कलाकार सुबह के सत्र में अभिनय करेंगे, जबकि शाम को 60 से अधिक फिल्मी सितारे मंच पर नजर आएंगे।
यह रामलीला कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से शुरू हुई थी और अब यह विश्व स्तर पर रामभक्ति का संदेश पहुंचा रही है। दिल्ली में आयोजन 10 से 20 अक्तूबर तक नई दिल्ली स्थित रफी मार्ग पर कांस्टीट्यूशन क्लब के मावलंकर हॉल में होगा। यहां सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तीन से 16 वर्ष के बच्चे अयोध्या की रामलीला में भाग लेंगे। शाम सात बजे से 10 बजे तक फिल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 120 फीट लंबी एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि दर्शकों को भव्य दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
संस्थापक सुभाष मलिक (बॉबी) और शुभम मलिक की अगुवाई में टीम लगातार तैयारी कर रही है सुभाष मलिक बताते हैं कि पिछले वर्ष इस प्रस्तुति को 62 करोड़ से अधिक रामभक्तों ने अपने घर बैठे देखा। इस वर्ष भी 80 से अधिक सैटेलाइट चैनलों पर 40 भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। साठ से अधिक देशों तक रामभक्ति का संदेश पहुंचेगा। बताया कि अयोध्या में नवां संस्करण 15 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक होगा।
विज्ञापन
राम के अभिनय में पहली बार सामने आएंगे सांसद रवि किशन
सुभाष मलिक ने बताया कि प्रभु श्रीराम की भूमिका में गोरखपुर सांसद और भोजपुरी-बॉलीवुड स्टार रवि किशन नजर आएंगे। 19 अक्तूबर को वे पहली बार राम का किरदार निभाएंगे। इससे पहले वे केवट, भगवान परशुराम और भरत की भूमिकाएं अदा कर चुके हैं। लंकापति रावण की भूमिका में अरुण बख्शी, बिंदु दारा सिंह भगवान शिव, पुनीत इस्सर भगवान परशुराम, रजा मुराद अहिरावण और अवतार गिल मेघनाद के रूप में मंच पर आएंगे।