फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three vehicles collide on Prayagraj highway; six injured, two referred

Ayodhya News: प्रयागराज हाईवे पर तीन वाहन टकराए, छह घायल, दो रेफर

Sat, 20 Jun 2026 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collide on Prayagraj highway; six injured, two referred
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार में शनिवार शाम प्रयागराज हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा ओवरटेक करने की होड़ में हुआ। फैजाबाद से सुल्तानपुर जा रही एक इनोवा विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। तभी पीछे से आ रही एक और बोलेरो भी उनसे जा भिड़ी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु किया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में चिकित्सक डॉक्टर एसके मौर्य ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह (30) और अंकुर सिंह (25) को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। ये दोनों बाबूराही आमदही बाजार गोंडा के निवासी हैं। प्रहलाद सिंह (28 ) को हल्की चोटें आईं थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य करीब चार लोग मामूली चोटों के बाद निजी अस्पतालों में इलाज कराकर अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed