फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three people named for attacking an elderly man

Ayodhya News: बुजुर्ग पर हमले का आरोप, तीन नामजद

Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three people named for attacking an elderly man

विज्ञापन
बीकापुर। निमंत्रण में गए बुजुर्ग पर रास्ते में हमला करके घायल कर देने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी गांव के दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साल्हीपुर निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 20 मार्च को उनके पिता अरुण प्रताप सिंह सरजू प्रसाद के घर निमंत्रण में गए थे। वहां पर खिदिरपुर निवासी आरोपियों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। उनके पिता निमंत्रण से रात को करीब 12:30 बजे साइकिल से घर आ रहे थे। रास्ते में दीदी की बगिया के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। वह पर गिरकर बेहोश हो गए। निमंत्रण से लौट रहे अन्य लोगों ने उनके पिता की जान बचाई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया, जहां से गंभीर चोट होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि खिदिरपुर निवासी अवधेश सिंह, उनके भाई संजय सिंह, अंकुर व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed