फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   This time the number of 22 gram panchayats in the district will be reduced in the elections

Ayodhya News: इस बार के चुनाव में घट जाएंगी जिले की 22 ग्राम पंचायत

Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
This time the number of 22 gram panchayats in the district will be reduced in the elections
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में 22 ग्राम पंचायतों की संख्या घट गई है। यह बदलाव मवई, रुदौली और मसौधा ब्लॉक में हुआ है। अन्य आठ विकासखंड इससे अप्रभावित हैं। रुदौली के दो राजस्व गांव दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय जिले के 11 ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों की संख्या 794 थी। अब यह घटकर 772 हो गई है। रुदौली के मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में मवई की चार ग्राम पंचायत सैदपुर, विहारा, सुनवा और सैमसी शामिल हो गई हैं। पहले रुदौली तहसील के मवई विकासखंड में 55 ग्राम पंचायत थीं। अब यहां पर इनकी संख्या घट कर 51 हो गई है।
विज्ञापन


इसी तरह रुदौली ब्लॉक में वर्ष 2021 में 97 ग्राम पंचायत थीं। यहां की आठ ग्राम पंचायत हामिदपुर, खैरनपुर, टीकर, करीमपुर, गोगांवा, जलालपुर, सराय हामिद और सरायपीर रुदौली नगर पालिका परिषद के विस्तार में शामिल हो गई हैं। इस तरह रुदौली विकासखंड में अब 89 ग्राम पंचायत रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ मसौधा ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायत भदरसा-भरतकुंड नगर पंचायत के विस्तार में शामिल हो गई हैं। इनमें मिर्जापुर निमौली, नयपुरा, कल्याण भदरसा, नंदीग्राम, भदरसा बाहर, दोस्तपुर, पिपरी, राजापुर माफी, विनायकपुर और कैल शामिल हैं। इस ब्लॉक में वर्ष 2021 के चुनाव के समय 67 ग्राम पंचायत थीं। इनकी संख्या घटकर अब 57 हो गई है।


इस तरह पूरे जिले में वर्ष 2021 के 794 ग्राम पंचायतों की तुलना में अब 772 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बदलाव से मिल्कीपुर, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज, सोहावल, पूरा बाजार, मया बाजार, बीकापुर और तारुन ब्लॉक अछूते हैं। इन सबके बीच रुदौली ब्लॉक की करीमपुर ग्राम पंचायत के नगर पालिका परिषद विस्तार में शामिल हो जाने के कारण से इसका राजस्व गांव अजरका ग्राम पंचायत गौहरयामऊ में समाहित हो गया है। इसी तरह यहां की ग्राम पंचायत गोगावा का राजस्व गांव दलसराय ग्राम पंचायत कूढ़ा सादात में समाहित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed