फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thieves entered by jumping the boundary wall and stole jewelery worth Rs 10 lakh

Ayodhya News: बाउंड्रीवाल कूदकर घुसे चोरों ने 10 लाख के जेवर उड़ाए

Wed, 04 Sep 2024 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered by jumping the boundary wall and stole jewelery worth Rs 10 lakh
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के वैष्णवनगर कॉलोनी उसरू में सोमवार की देर रात बाउंड्रीवाल कूदकर घर में घुसे चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के जेवर व नकदी पार कर दिया। सुबह मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी कनकलता श्रीवास्तव का पुत्र दिल्ली में रहता है। उनकी बहू और वह सोमवार की रात घर में सो रहीं थीं। सुबह उठने पर देखा कि घर के दो कमरों का सामान बिखरा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि बाउंड्रीवाल कूदकर खिड़की के सहारे तीन-चार लोग घुसे और आलमारी में रखे कीमती जेवर और नकदी पार कर दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि चोरी गए सामानों का विवरण मकान स्वामी से मांगा गया है। मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed