फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be a change in the internal security system of the Ram Janmabhoomi complex

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में होगा बदलाव

Sun, 28 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
There will be a change in the internal security system of the Ram Janmabhoomi complex
02- राम मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार- ट्रस्ट
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और निकट भविष्य में परिसर के उप मंदिरों को खोले जाने की तैयारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का नया खाका तैयार किया जा रहा है। ट्रस्ट और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हुई हालिया बैठकों में यह तय हुआ है कि मंदिर परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ-साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा भी मिल सके।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर के अन्य उप मंदिरों को अक्तूबर के मध्य तक खोलने की तैयारी चल रही है। अब तक रामलला के मुख्य गर्भगृह पर ही सुरक्षा का फोकस रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में परकोटे के छह मंदिर, सप्त मंडपम व शेषावतार मंदिर के खुलने के बाद पूरी व्यवस्था और जटिल हो जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए एक नया सुरक्षा व दर्शन प्रबंधन प्लान तैयार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि दर्शन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन की सुविधा दोनों को संतुलित रखते हुए एक मॉडल प्लान पर काम चल रहा है।
विज्ञापन




दो घंटे में होंगे सभी मंदिरों के दर्शन
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि भविष्य में जब परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन की अनुमति होगी तब परिसर के अंदर भीड़ का फैलाव बहुत विस्तृत हो जाएगा। राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर बाहर निकलने में श्रद्धालुओं को दो घंटे से अधिक समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव स्वाभाविक है। दर्शनार्थियों को उप मंदिरों में कितनी संख्या में भेजा जाए, पास सिस्टम कैसा हो, दो घंटे के स्लॉट में दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं को सभी स्थानों का दर्शन कैसे कराया जाए, इन सभी बिंदुओं पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लान पर हो रहा मंथन

- श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए प्रवेश और निकास मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।
- गर्भगृह और परकोटे के भीतर फुलप्रूफ सुरक्षा रिंग बनाई जाएगी।

- सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक स्कैनिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।

- सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी दर्शन की भीड़ और प्रवाह को ध्यान में रखकर की जाएगी।
- राम मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed