Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was no sowing on the first day, the center yearned for every grain

Ayodhya News: पहले दिन नहीं हुई बोहनी, दाने-दाने को तरसे केंद्र

Sat, 01 Nov 2025 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Nov 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
There was no sowing on the first day, the center yearned for every grain
5- नवीन मंडी में खाद्य विभाग के राजकीय क्रय केंद्र पर धान खरीद की तैयारी में जुटे अफसर व कर्मी-
अयोध्या। मूल्य समर्थन योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से किसानों से धान की खरीद के लिए जिले के सभी धान क्रय केंद्रों को क्रियाशील कर दिया गया। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री के लिए किसान नहीं पहुंचे। इस बार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए 67 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से जिले में क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए किसानों के पहुंचने की संभावना है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों तक मौसम खराब होने के कारण किसी भी क्रय केंद्र पर किसान नहीं पहुंचे। सोमवार से किसानों के धान की खरीद शुरू हो जाएगी। धान की अगेती हाइब्रिड किस्म की फसल पक कर तैयार हो गई है। कुछ किसानों ने कटाई भी कर ली है, जिनका धान सोमवार से तौला जाएगा। जबकि पिछेती किस्म की फसल 15 नवंबर के बाद तैयार होगी। इसके बाद धान की खरीद में तेजी आएगी। जिले में पिछेती मंसूरी किस्म के धान की फसल का क्षेत्रफल अधिक है। पिछले दो दिन हुई बरसात के कारण धान की कटाई में और विलंब हो सकता है।
विज्ञापन



किसानों की भीड़ दिखी, न खरीद की कोई हलचल

भेलसर। पहली नवंबर से धान खरीद सत्र की औपचारिक शुरुआत भले ही हो गई लेकिन रुदौली तहसील क्षेत्र के अधिकतर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। न किसानों की भीड़ दिखी, न ही खरीद की कोई हलचल रही। सरकार ने इस साल धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। रुदौली तहसील क्षेत्र में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच मार्केटिंग, दो पीसीएफ और एक यूपीएसएस का शामिल है। शनिवार को रुदौली डाक बंगला के पास स्थित विपणन शाखा के दो धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। धान क्रय केंद्र रुदौली के प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं। अब तक रुदौली तहसील क्षेत्र के 502 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों के आने का इंतजार करते रहे क्रय केंद्र प्रभारी

मिल्कीपुर। क्रय केंद्रों पर धान खरीद की शुरुआत फीकी रही। केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन पहले दिन कोई किसान धान बिक्री के लिए नहीं पहुंचा।मिल्कीपुर क्रय केंद्र प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी हैं। बैनर व कांटा लगा दिया गया है, बोरी भी उपलब्ध है। क्षेत्र के किसानों ने अभी तक धान विक्रय करने के लिए संपर्क नहीं किया है।प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। (संवाद)

साधन सहकारी समिति गणेशपुर में लटका रहा ताला


बाबा बाजार। पहले ही दिन साधन सहकारी समिति गनेशपुर में ताला लटकता रहा। सुनबा निवासी किसान विजय सिंह ने बताया कि धान की फसल एक सप्ताह पहले कटवा कर रखवा दिए हैं। केंद्र पर अभी तौल की शुरुआत नहीं हो सकी है। मवई क्षेत्र में बरौली, ढेमा और गणेशपुर साधन सहकारी समिति पर क्रय केंद्र बनाया गया है। एडीओ कोऑपरेटिव जयचंद ने बताया कि शनिवार को अवकाश के चलते समिति बंद थी। सोमवार को खुलने पर तौल कराई जाएगी।


अनुबंध न होने के कारण नहीं शुरू हुई खरीद


अमानीगंज। केंद्रों पर परिवहन, मिलर व लेबरों का अनुबंध न होने और बोरे की अनुपलब्धता के कारण पहले दिन धान खरीद नहीं शुरू हो सकी। क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों को निराश होना पड़ा। उन्हें क्रय केंद्र संचालित होने पर संपर्क करने के लिए कहा गया। कहीं-कहीं केंद्रों पर पहुंचे किसानों को टोकन दिया गया। साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र जगदीशपुर के सचिव संजय शुक्ल ने बताया कि अभी अनुबंध नहीं हुआ है और बोरे भी उपलब्ध नहीं होने से खरीद शुरू नहीं हुई है।

5- नवीन मंडी में खाद्य विभाग के राजकीय क्रय केंद्र पर धान खरीद की तैयारी में जुटे अफसर व कर्मी-

5- नवीन मंडी में खाद्य विभाग के राजकीय क्रय केंद्र पर धान खरीद की तैयारी में जुटे अफसर व कर्मी-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed