फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was 5 mm rain for two hours in the morning, the sun came out during the day

Ayodhya News: सुबह दो घंटे हुई पांच मिमी बारिश, दिन में निकल आई धूप

Tue, 06 May 2025 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
There was 5 mm rain for two hours in the morning, the sun came out during the day
अयोध्या। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। इस दौरान करीब दो घंटे पांच मिमी तक बारिश हुई। इसके चलते धूप नहीं निकलने पाई और मौसम खुशगवार रहा। दिन की शुरुआत के साथ फिर धूप निकल आई। बुधवार से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव आ सकता है। हल्के बादल तो छा सकते हैं लेकिन बारिश होने के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह 5:45 बजे के करीब बारिश शुरु हुई तो दो घंटे 7.45 बजे तक होती रही। यह अलग बात रही कि शहर में इसका प्रभाव ज्यादा रहा। जबकि कई ग्रामीण क्षेत्र इससे अछूते रह गए। बारिश होने से गर्मी का अहसास खत्म हो गया। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं अलग ही सुकून दे रही थीं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजने के साथ धूप घने बादलों की ओट से झांकने लगी और फिर धूप-छांव की आंख-मिचौली चलती रही। कभी धूप तेज हो जाती तो कभी बादलों के प्रभाव से मद्धिम पड़ जाती। दोपहर में धूप काफी हद तक अपने तेवर दिखाने लगी लेकिन तपन कम ही रही। फिर शाम तक बारिश थमी रही। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य 36 और न्यूनतम तापमान सामान्य 23.5 रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को टुकड़ों में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की उम्मीद कम ही है। पुरवा हवा के चलते अगले दो से तीन दिन गर्मी में बहुत इजाफा होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed