फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There are major irregularities in the attendance records of the MNREGA scheme in Tarun block

Ayodhya News: तारुन ब्लॉक में मनरेगा की हाजिरी में भारी गड़बड़ी

Fri, 30 Jan 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
There are major irregularities in the attendance records of the MNREGA scheme in Tarun block
फोटो 07-सहसीपुर ग्राम पंचायत में पोर्टल पर अपलोड मजदूरों के हाजिरी की फोटो।
तारुन। मनरेगा के तहत तारुन ब्लॉक में चल रहे कच्चे कार्यों में मस्टर रोल और ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। कई जगहों पर महिलाओं के नाम पर पुरुषों की फोटो और पुरुषों के नाम पर महिलाओं की फोटो अपलोड होने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से पिछले बुधवार को ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों सहसीपुर और मनउपुर ग्राम पंचायत के 28 जनवरी को किए गए मनरेगा कार्य मजदूरी के मास्टर रोल की जांच की गई, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं। प्रभावी निगरानी नहीं होने से मस्टर रोल में हेराफेरी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सहसीपुर पंचायत में अनियमितता
सहसीपुर ग्राम पंचायत में 28 जनवरी को खंतावा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में मस्टर रोल संख्या 7452 में नौ मजदूर दर्ज हैं। इनमें चार पुरुष और पांच महिला मजदूर कार्यरत दिखाए गए हैं, लेकिन फोटो अपलोड में मात्र दो पुरुष और सात महिला मजदूर दिख रही हैं। जांच में यह भी पाया गया कि इसी मस्टर रोल की फोटो अन्य में भी लगभग एक जैसी अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनऊपुर पंचायत के मास्टर रोल में भी गड़बड़ी।

ग्राम पंचायत मनऊपुर में 28 जनवरी को मस्टर रोल संख्या 7312 में पांच मजदूरों की उपस्थिति दर्ज है। मास्टर रोल के अनुसार चार पुरुष और एक महिला कार्यरत हैं, लेकिन पोर्टल पर अपलोड की गई फोटो में दो पुरुष और तीन महिलाएं नजर आ रही हैं। इससे हाजिरी की सत्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीडीओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मनरेगा कार्यों में मस्टर रोल और ऑनलाइन हाजिरी की नियमित निगरानी की जाती है। यदि कहीं तकनीकी या मानवीय त्रुटि आती है तो उसे दुरुस्त कराया जाता है। संबंधित ग्राम पंचायतों से जानकारी ली जा रही गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed