फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Theft of Rs 5 lakhs revealed, accused arrested

Ayodhya News: पांच लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 May 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 5 lakhs revealed, accused arrested
बीकापुर/ शाहगंज। क्षेत्र के सराय भनौली काजी सराय में दो मई की रात हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके चोरी हुए नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन सहित करीब पांच लाख रुपये के समान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि काजी सराय निवासी शमशाद के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण आदि चोरी हुए थे। परिजनों ने आरोपी को भागते हुए देखा था। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। छानबीन के दौरान पीड़ित के पड़ोसी अबूजर पर शक की सुई घूमी थी। आरोपी को शनिवार सुबह पुंहपी पुलिया जलालपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकारा है।
विज्ञापन

आरोपी ने चोरी का सामान एक बैग में रखकर तालाब के गड्ढे में छिपा दिया था। उसकी निशांदेही पर सराय भनौली गांव के पास स्थित तालाब/गड्ढा से सामान बरामद किया गया है। पड़ोसी होने के नाते आरोपी पीड़ित के घर पहले से आता-जाता रहा है। उसे अलमारी में जेवर और पैसा रखे जाने की जानकारी थी। चोरी किए गए आभूषण शमशाद की नातिन के थे, जिसकी एक दिन पहले सगाई हुई थी। आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है। प्रेसवार्ता में सीओ पीयूष पाल, कोतवाल लालचंद सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed