फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man was murdered by his partner to grab the interest money

Ayodhya News: ब्याज का पैसा हड़पने के लिए साथी ने ही की थी युवक की हत्या

Wed, 02 Jul 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 02 Jul 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by his partner to grab the interest money
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के चूड़ामणि चौराहा के पास किराये के मकान में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के साथी ने ब्याज पर दिए पैसे हड़पने की नीयत से युवक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सौना, भुजउवा निवासी राजेश सिंह करीब तीन साल पहले अयोध्या आए थे। इससे पहले वह लखनऊ की एक कंपनी में ब्याज पर पैसे बांटने का काम करते थे। अयोध्या आकर उन्होंने चूड़ामणि चौराहे के पास ज्ञानेश चंद्र श्रीवास्तव के मकान पर किराये पर कमरा लिया और ब्याज पर पैसे बांटने लगे। लखनऊ में उनके साथ काम करने वाले गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी धर्मवीर सिंह को भी उन्होंने साथ बुला लिया। दोनों एक साथ रहते थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले धर्मवीर ने अपने पिता से खेत बिकवाकर तीन लाख रुपये राजेश सिंह को धंधे में लगाने को दिया था। आरोप है कि राजेश ने न तो मूलधन वापस किया न ही मुनाफा दे रहे थे। इसे लेकर उनमें मनमुटाव था। राजेश की शादी होने के बाद धर्मवीर बगल में ही कमरा लेकर रहने लगा। बाजार में राजेश ने लगभग 15-20 लाख रुपये ब्याज पर बांटे थे। अपने रुपये न मिलने व बाजार में लगे पैसे हड़पने के लिए धर्मवीर ने शुक्रवार की रात राजेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश और धर्मवीर काफी समय से एक साथ ही भोजन करते थे। धर्मवीर की मां रंभा भोजन बनाती थीं। शुक्रवार रात रंभा ने भोजन बनाया और धर्मवीर ने नशे की तीन गोलियां राजेश के खाने में मिला दीं। नशा होने पर उसने गमछे से राजेश का गला घोंट दिया। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके बाएं हाथ की नस काट दी।

एसएसपी ने बताया कि राजेश रोज पत्नी सोनी से फोन पर बात करते थे। शुक्रवार की शाम उन्होंने फोन किया था, लेकिन वह नशे की हालत में लग रहे थे। सुबह 07:30 बजे तक वह चाय पीते थे, लेकिन 10 बजे तक भी कोई गतिविधि नहीं हुई तो लोगों को शक हुआ। उन्होंने बताया कि रंभा के भूमिका की जांच की जा रही है। त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने कोतवाली अयोध्या पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed