फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The temple trust is preparing for a big ceremony in November

Ayodhya News: नवंबर में बड़े समारोह की तैयारी कर रहा मंदिर ट्रस्ट

Sun, 01 Jun 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The temple trust is preparing for a big ceremony in November
अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार समेत परकोटा के छह मंदिरों व शेषावतार मंदिर में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दो जून से शुरू होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन पांच जून यानी गंगा दशहरा के दिन होगा। इस बार प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सीमित कार्यक्रमों के मध्य मनाया जा रहा है। हालांकि राम मंदिर ट्रस्ट नवंबर में एक बड़े समारोह की तैयारी में जुटा है। समारोह के लिए शुभ तिथियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर के भूतल पर 22 जनवरी 2024 को बालकराम की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक समारोह के बीच हुई थी, लेकिन राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सीमित कार्यक्रमों के बीच होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह मंदिर परिसर का बड़े समारोह के लिए तैयार न होना बताया जा रहा है। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में आठ हजार से अधिक मेहमान शामिल हुए थे। इसमें फिल्म, कला, संस्कृति, खेल, साहित्य जगत की हस्तियों समेत भारत की 125 परंपराओं के संत-धर्माचार्य भी आए थे।
विज्ञापन

इस बार राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा बेहद सीमित कार्यक्रमों के बीच होने जा रही है। तीन दिनी कार्यक्रम में चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। 20 संत-धर्माचार्य, 20 गृहस्थ व 14 यजमान सहित राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, संघ व विहिप के पदाधिकारी ही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। किसी बड़े राजनीतिक हस्ती को नहीं बुलाया गया है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बार राग सेवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे, केवल धार्मिक अनुष्ठान ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम को विस्तृत स्वरूप इसलिए नहीं दिया गया है कि राम मंदिर परिसर अभी बड़े समारोह के लिए तैयार नहीं है। मंदिर के चारों तरफ बड़ी मात्रा में पत्थरों का मलबा है। इसे हटाना किसी चुनौती से कम नहीं। परकोटा का निर्माण कार्य भी अधूरा है। परकोटा के काेर्टयार्ड में बड़ी मात्रा में पत्थर पड़े हैं। बड़ी-छोटी कई मशीनें भी परिसर में मौजूद हैं। इसलिए परकोटा निर्माण का काम जब अक्तूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा, इसके बाद नवंबर में शुभ तिथि पर एक बड़े समारोह की रूपरेखा बन रही है। इसके लिए ज्योतिषाचार्यों से शुभ तिथि मांगी गई है, कुछ तिथियां आई हैं, उस पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed