फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The strong room is being monitored in three shifts of eight hours each

Ayodhya News: आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में स्ट्रांग रूम की हो रही निगरानी

Thu, 30 May 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 30 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The strong room is being monitored in three shifts of eight hours each
जीआईसी में वि​भिन्न राजनितिक दल के प्रतिनि​धियों से वार्ता करते जिला​धिकारी नितीश कुमार।  - फोटो : संवाद
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विपक्षी दल फिक्रमंद हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम के सामने आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों के एजेंटों को तीन-तीन पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र रुदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर व अयोध्या और अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान होने के बाद सभी ईवीएम को विशेष सुरक्षा घेरे में जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों को किसी तरह का कोई संदेह न रहे, इसलिए उनको भी निगरानी करने की अनुमति प्रदान की गई है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाकपा समेत अन्य दलों के साथ निर्दल प्रत्याशियों के तीन-तीन एजेंटों को इसके लिए विशेष पास जारी किए गए हैं। इन एजेंटों की ओर से स्ट्रांग रूम के सामने प्रशासन की ओर से बनाए गए टेंट में छाया और बैठने के लिए कुर्सियों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां पर टीवी स्क्रीन भी लगी है। इस पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज की फीडिंग का प्रसारण किया जाता है।
विज्ञापन


इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था की गई है। किसी भी राजनीतिक दल ने एजेंटों के लिए तीन से अधिक पास मांगे हैं, तो उन्हें वह भी दिया गया है। वह खुद और सभी एआरओ नियमित रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस की ओर से अलग से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे विपक्षी दलों के एजेंटों की ओर से अभी तक ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कोई सवाल नहीं उठाए गए हैं । उधर भाजपा प्रत्याशी के एजेंटों के लिए भी निगरानी करने के लिए पास जारी किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि यह चुनाव आयोग की व्यवस्था है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को ईवीएम की सुरक्षा के प्रति संतुष्ट होने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed