फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The streets of Ramnagari are being illuminated by 8,640 solar street lights

Ayodhya News: 8640 सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन हो रही रामनगरी की सड़कें

Sun, 26 Apr 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
The streets of Ramnagari are being illuminated by 8,640 solar street lights
अयोध्या। जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर सोलर उपकरण लगाए जा रहे हैं। अप्रैल 2017 से अब तक जिले में करीब 8640 सोलर स्ट्रीट लाइट और 2855 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन प्रयासों से रामनगरी की सड़कें, पार्क और सार्वजनिक स्थल रोशन हुए हैं, जिससे सुरक्षा और दृश्यता बढ़ी है।
विज्ञापन


जिले में 305 सोलर हाई मास्ट, 803 सोलर पावर पैक और 916 स्मार्ट सोलर लाइट भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही, 40 किलोवाट के सोलर ट्री, 18 छोटे सोलर ट्री और 10 सोलर वेंडिंग कियोस्क भी स्थापित किए गए हैं। सरयू नदी में 30-30 सीटर की दो सोलर बोट भी संचालित की जा रही हैं, जो पर्यटकों को पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का विकल्प देती हैं। वहीं, सोलर पावर प्लांट और पावर पैक से सरकारी भवनों व पंपिंग स्टेशनों को बिजली आपूर्ति में सहूलियत मिली है। इन व्यापक सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जिले में ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की खपत भी कम हो रही है।
विज्ञापन

यूपी नेडा विभाग के प्रभारी प्रभात रंजन शुक्ला ने बताया कि रामनगरी में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सोलर उपकरणों के जरिए स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। सोलर लाइट लगने से रात में आवागमन आसान हुआ है और शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है। आने वाले समय में और अधिक स्थानों पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed