{"_id":"6b047ffde46e5e2be90b7441","slug":"the-shared-heritage-of-awadh-and-mithila-flowing-through-the-names-saryu-and-kamala-ayodhya-news-c-13-1-lko1135-2021031-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू और कमला के नाम में बहती अवध-मिथिला की साझी विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू और कमला के नाम में बहती अवध-मिथिला की साझी विरासत
Mon, 23 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
39-फोटो- नितिन श्रीवास्तव-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर ट्रेन की यात्रा के
अयोध्या। अयोध्या की पहचान सरयू से है तो मिथिला की धरती पर कमला जीवनधारा बनकर बहती है। अब इन दोनों नदियों के नाम एक साथ जुड़कर अवध और मिथिला के बीच सदियों पुरानी आत्मीयता की नई कहानी कह रहे हैं।
सरयू-कमला एक्सप्रेस के नाम में छिपा यह भाव महज दो नदियों का मेल नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों और दो देशों की साझा विरासत का प्रतीक है। सोमवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसी भाव को साकार होते देखने का अवसर मिला।
अयोध्या में सरयू केवल एक नदी नहीं, बल्कि आस्था और उससे जुड़ी असंख्य स्मृतियों का प्रवाह है। रामायण की कथा से लेकर आज की धार्मिक परंपराओं तक सरयू रामनगरी के जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। वहीं, कमला नदी नेपाल के महाभारत पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर मिथिला की धरती को सींचती हुई भारत में प्रवेश करती है। इसका प्रवाह नेपाल और बिहार के बीच प्रकृति के उस रिश्ते की याद दिलाता है, जिसे राजनीतिक सीमाएं बांट नहीं सकीं।
विज्ञापन
भगवान राम और सीता के विवाह से जुड़ा है रिश्ता
इन दोनों नदियों के नामों को एक साथ पढ़ने पर भगवान राम और माता सीता की कथा भी अनायास सामने आ जाती है। सरयू की नगरी अयोध्या और कमला की धरती मिथिला का रिश्ता भगवान राम और माता सीता के विवाह से जुड़ा है। जनकपुर आज भी अयोध्यावासियों के लिए ससुराल है और मिथिला में राम को पाहुन यानी दामाद के रूप में सम्मान दिया जाता है।