फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Net Tightens on Absconding Inmates; Preparations Underway for Property Attachment

Ayodhya News: भाग निकले बंदियों पर कसेगा शिकंजा, कुर्की की तैयारी

Mon, 23 Mar 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The Net Tightens on Absconding Inmates; Preparations Underway for Property Attachment
अयोध्या। लगभग डेढ़ माह पहले जिला जेल से भागे दोनों बंदियों पर अब और शिकंजा कसेगा। लगातार दबिश देने व देश के अन्य हिस्सों की खाक छानने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब उनकी संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन




अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि और सुल्तानपुर के करौंदीकला क्षेत्र के अमरेमऊ निवासी शेर अली जिला जेल की विशेष सुरक्षा बैरक के कोठरी संख्या चार में निरुद्ध थे। बीते 28 जनवरी की रात वह दोनों जेल की बाउंड्री फांदकर भाग निकले थे। दोनों के खिलाफ हत्या, डकैती, जानलेवा हमला, लूट व दुष्कर्म आदि के गंभीर मामले दर्ज हैं। कारापाल जितेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की गई, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। जबकि, उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम लगाई गई हैं। एक विशेष टीम दिल्ली और लखनऊ तक छानबीन कर चुकी है। एटीएस, एसटीएफ समेत अन्य सुरक्षा इकाइयां भी इस मामले में काम कर रही हैं। इसके बावजूद सफलता न मिलने पर 11 मार्च को एसएसपी ने दोनों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। फिर भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में अब दोनों पर सख्त कार्रवाई की योजना बन रही है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इसके बाद उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट



मुंबई में मिली थी लोकेशन, खाली हाथ लौटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार आरोपी गोलू अग्रहरि की लोकेशन मुंबई में मिली थी। इनपुट मिलने पर जिले से एक विशेष टीम रवाना की गई। टीम ने कई दिन तक वहां खाक छानी, लेकिन आरोपी पुलिस के नेटवर्क से भी तेज निकला। वह लगातार ठिकाना बदलता रहा, जिससे पुलिस को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। अब पुलिस टीम पूर्व के मुकदमों में दोनों बंदियों के सह आरोपी रहे अन्य लोगों की तलाश कर रही है। उनके जरिये दोनों के बारे में इनपुट जुटाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

दो-दो निरीक्षकों के नेतृत्व में छह-छह सदस्यीय टीम मामले की छानबीन कर रही है। सर्विलांस और स्वॉट टीम भी लगातार तफ्तीश में जुटी है। अब आरोपियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन पर इनाम की धनराशि भी बढ़ाई जाएगी।



-चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed