फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The museum showcases the city's glorious history

Ayodhya News: म्यूजियम में दिखेगा शहर का गौरवशाली इतिहास

Fri, 02 Jan 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The museum showcases the city's glorious history
15- सिविल लाइन ​स्थित नगर निगम के कार्यालय को हेरिटेज भवन बनाने का निर्माण कार्य शुरू- संवाद
अयोध्या। शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और उसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए सिविल लाइंस स्थित नगर निगम कार्यालय को हेरिटेज भवन के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। म्यूजियम बनने के बाद यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु न केवल नगर निगम भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित होंगे, बल्कि अयोध्या की प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को भी नजदीक से जान सकेंगे।
विज्ञापन

वर्षों से प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोग में आ रहा नगर निगम का पुराना भवन अब नए स्वरूप में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देगा। कुल 18.70 करोड़ रुपये की लागत से भवन के मूल ढांचे को सुरक्षित रखते हुए इसे संग्रहालय की सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 1102.27 लाख रुपये भवन की सुविधाओं पर खर्च होगा। साथ ही 768.69 लाख रुपये की लागत से भवन में जीर्णोद्धार, बिजली की व्यवस्था, फायर अलार्म, पेयजल, वातानुकूलन, थ्री डी शो मॉडलिंग, लिफ्ट और फसाड लाइटिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वेंडर जोन विकसित किया जाएगा, जहां कारीगर और स्थानीय विक्रेता अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed