Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The MoU will change the fate of the farmers of Purvanchal.

Ayodhya News: एमओयू से बदलेगी पूर्वांचल के किसानों की तकदीर

Thu, 20 Nov 2025 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The MoU will change the fate of the farmers of Purvanchal.
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (सीआईएफई) मुंबई, महाराष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह एमओयू मत्स्य पालन विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विशेषकर पूर्वांचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। पूर्वांचल के किसानों की तकदीर बदलेगी।
विज्ञापन

यह समझौता मत्स्य पालन शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीकी हस्तांतरण के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक सहयोग की मजबूत नींव रखेगा। छात्रों-शोधार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक, अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और संयुक्त शोध के अवसर प्राप्त होंगे। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कुलपति कर्नल प्रो. बिजेंद्र सिंह और सीआईएफई, मुंबई के निदेशक डॉ. एन. पी. साहू ने किए। इस अवसर पर सीआईएफई की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अर्पणा शर्मा, केंद्रीय खारा जलजैव पालन अनुसंधान संस्थान, चेन्नई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के. अंबा शंकर, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद और दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के प्रोफेसर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed