फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Janaura Underpass on the 14-Kosi Parikrama Route to be Upgraded to Four Lanes

Ayodhya News: 14 कोसी परिक्रमा पथ का जनौरा अंडरपास होगा फोरलेन

Mon, 25 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The Janaura Underpass on the 14-Kosi Parikrama Route to be Upgraded to Four Lanes
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए 14 कोसी परिक्रमा पथ के जनौरा अंडरपास को फोरलेन बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनापत्ति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 ने अंडरपास क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक जनौरा अंडरपास टू-लेन था, जिससे परिक्रमा और सामान्य दिनों में यातायात का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती थी। फोरलेन निर्माण के बाद यहां आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार 14 कोसी परिक्रमा पथ का फोरलेन निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी क्रम में जनौरा अंडरपास का चौड़ीकरण किया जा रहा है ताकि पूरे परिक्रमा मार्ग पर यातायात एक समान सुचारु रूप से संचालित हो सके। निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed