{"_id":"695d2fec2f8ba80b9409b9f7","slug":"the-investigation-report-was-sent-without-the-statement-of-the-female-employee-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-140660-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महिलाकर्मी के बयान के बिना ही भेज दी गई जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महिलाकर्मी के बयान के बिना ही भेज दी गई जांच रिपोर्ट
Tue, 06 Jan 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निर्मला अस्पताल में महिला को इंजेक्शन लगाने वाली कर्मचारी के बयान के बिना ही जांच रिपोर्ट भेज दी गई। ऐसे में इंजेक्शन की ओवरडोज के मामले की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो सकी है। अब सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर बयान दिलाने में सहयोग मांगा है।
15 दिसंबर को निर्मला अस्पताल में इलाज के दौरान हलकारा का पुरवा निवासी सरोज कौशल की तबियत काफी बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद एक महिलाकर्मी ने इंजेक्शन के ओवरडोज लगने की जानकारी दी थी। ईएमओ ने अस्पताल के लेटरपैड पर इसका जिक्र करके मरीज को रेफर किया था। लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई तो इसी को आधार बनाते हुए जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले सीएमओ से जांच आख्या मांगी थी। सीएमओ ने जांच शुरू की। चिकित्सक, पीड़ित पक्ष आदि के बयान दर्ज किए, लेकिन इंजेक्शन लगाने वाली महिला कर्मचारी का बयान नहीं दर्ज हो सका। इसके लिए सीएमओ ने निर्मला अस्पताल प्रबंधन को दो-दो बार पत्र लिखा था। अब सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत कराया है और महिला कर्मचारी को खोजकर बयान दर्ज कराने में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
कई सवाल अब भी रहस्य
इंजेक्शन लगाने वाली कर्मचारी के बयान दर्ज न होने से कई सवाल अब भी रहस्य बने हैं। किस चिकित्सक के कहने पर इंजेक्शन लगाया गया? ओवरडोज के बाद संबंधित चिकित्सक ने क्या इलाज किया? ओवरडोज के बाद एंटीडोज क्यों नहीं दी गई? आयुर्वेदिक चिकित्सक ही इलाज कर रहे थे? आदि कई सवालों के जवाब के बिना ही ओवरडोज मामले से क्लीनचिट देने पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पूर्व की आख्या को अंतिम नहीं मान रहा है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद निर्मला अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित महिला कर्मचारी को बयान के लिए पेश नहीं किया गया। इस वजह से जांच लंबित थी। ऐसे में अब तक हुई जांच रिपोर्ट और कृत कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। अब एसएसपी को पत्र लिखकर बयान दर्ज कराने में सहयोग मांगा गया है। कर्मचारी का बयान दर्ज होने के बाद अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी।