फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The grandeur of Saryu Aarti will be seen on the lines of Varanasi

Ayodhya News: वाराणसी की तर्ज पर दिखेगी सरयू आरती की भव्यता

Mon, 19 May 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The grandeur of Saryu Aarti will be seen on the lines of Varanasi
अयोध्या। रामनगरी की पौराणिकता की गवाह पावन सलिला सरयू की महाआरती अब और भव्य होगी। वाराणसी की तर्ज पर सरयू की महाआरती को भव्यता प्रदान करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आरती घाट को विस्तारित किया जा रहा है। अब तक आरती घाट पर पांच वेदियां बनीं थी अब इनकी संख्या बढ़कर नौ होने जा रही है। चार नई वेदियों का निर्माण शुरू हो गया है। संगमरमर के पत्थर से चार फाउंडेशन और बनाए जा रहे हैं। सरयू नदी का घाट और सरयू आरती स्थल आकर्षण का केंद्र होगा। आरती स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्थाएं होंगी। इतना ही नहीं घाटों पर तीर्थ पुरोहितों के बैठने की व्यवस्था के साथ गो पूजन के लिए गायों के बांधने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि आरती घाट को विस्तारित किया जा रहा है। इससे अधिक श्रद्धालु आरती के साक्षी बन सकें। साथ ही वेदियों की संख्या बढ़ाकर नौ की जा रही है। प्रमुख पर्व व त्योहार जैसे रामनवमी, सावन मेला, सीता नवमी, सरयू जयंती, दीपोत्सव व कार्तिक मेले के अवसर पर नौ वेदियों पर नौ अर्चकों की ओर से सरयू की विशेष आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed