फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The gateways to Ayodhya will be given a grand appearance

Ayodhya News: अयोध्या के प्रवेश द्वारों को मिलेगा भव्य स्वरूप

Mon, 01 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 01 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The gateways to Ayodhya will be given a grand appearance
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वागत के लिए बनाए जा रहे भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण कार्यों की प्रगति का सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुल्तानपुर रोड पर पर्यटन विभाग की ओर से निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन, सुंदरीकरण और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यपूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार किसी भी शहर की पहचान और उसकी सांस्कृतिक छवि का प्रतीक होता है, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता और आकर्षक स्वरूप से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कराने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और निर्माण स्थल पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कहीं भूमि संबंधी या अन्य जमीनी विवाद हैं तो उन्हें समय रहते दूर कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय पर पूरी हो सके।
उन्होंने सुल्तानपुर रोड के अलावा रायबरेली रोड और अंबेडकरनगर रोड पर प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन प्रवेश द्वारों की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ रिंग रोड निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, भुगतान और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना की गति प्रभावित न हो।


निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल , पर्यटन विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed