फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The game is being played every Sunday, the goods were taken out even on 13 April

Ayodhya News: हर संडे हो रहा खेल, 13 अप्रैल को भी बाहर गया था सामान

Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
The game is being played every Sunday, the goods were taken out even on 13 April
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में हर रविवार खेल हो रहा है। 13 अप्रैल को वही लैब कर्मी रात के अंधेरे में गत्ते में सामान मोटर साइकिल पर लादकर ले गए हैं। यह नजारा भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। इस बार सुरक्षाकर्मी ने भी कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की है। अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से कीमती सामान ढोने की घटना सिर्फ छह अप्रैल ही नहीं है, बल्कि 13 अप्रैल को भी ऐसी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें वही लैब कर्मी रात में 11:04 बजे मोटर साइकिल से गत्ते ढोते दिखे हैं। हालांकि इस बार एक ही बार में दो गत्ते ले जाने का दृश्य सामने आया है। माना जा रहा है कि इसी तरह यह खेल पिछले काफी समय से हो रहा है, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। ढोने वाले कर्मचारी अस्पताल के होने के कारण सुरक्षाकर्मी भी पूछताछ नहीं करते। अब सभी कड़ियां जोड़कर कार्रवाई की रणनीति कॉलेज प्रशासन तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि अस्पताल से सामान ढोने के लिए रविवार ही क्यों चुना जाता है। चार मिनट के भीतर ही सामान लेकर कर्मी रफादफा हो जाते हैं तो क्या अस्पताल के भीतर भी कोई कर्मचारी है, जो सामान पहले से पैक रखता है। हर रविवार अगर भारी मात्रा में सामान बाहर जा रहा है तो यहां व्यवस्थाएं कैसे सुचारू रूप से चल रही हैं? कहीं इन गत्तों में मरीजों के इलाज व जांच से संबंधित सामान तो नहीं हैं? यदि ऐसा है तो कहीं मरीजों की सेहत से खिलवाड़ तो नहीं हो रहा है? ऐसे और भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब शायद जांच के बाद सामने आए सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सामान ढोते दिख रहे कर्मियों को चिह्नित करके उन्हें तैनाती स्थल से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी को पत्र भेजा गया है। पूरे मामले की जांच और कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया जा रहा है। पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण से जिलाधिकारी को पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed