{"_id":"6af762487993f137d003ab8a","slug":"baiti-kala-emerges-as-champion-in-nyaya-panchayat-level-sports-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-162921-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बैती कला चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बैती कला चैंपियन
Sat, 14 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।
बीकापुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैती कला ने 157 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। न्यूना पूरब 85 अंकों के साथ दूसरे और कोछा 47 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बादल, 200 मीटर दौड़ में बलजीत और चक्का फेंक में बादल प्रथम रहे। लंबी कूद में शिव ने बाजी मारी। कबड्डी में न्याय पंचायत न्यूना पूरब विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में असरेवा, 200 मीटर में महिमा और लंबी कूद में शिप्रा प्रथम रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में अर्पिता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बैती कला के दिव्या प्रथम रहे। लंबी कूद में कन्हैया और खो-खो में न्याय पंचायत बैती कला विजेता बनी। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में न्यूना पूरब की सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बैती कला की रिंका और लंबी कूद में बेनीपुर की श्रद्धा शर्मा विजेता रहीं। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।