फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Congress party has prepared an army of 25,000 workers in the district

Ayodhya News: कांग्रेस ने जिले में तैयार की 25 हजार कार्यकर्ताओं की फौज

Fri, 30 Jan 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jan 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
The Congress party has prepared an army of 25,000 workers in the district
अयोध्या। जिले की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर संगठन विस्तार के जरिये अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पार्टी ने बीते कुछ महीनों में 10 हजार नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा, जिससे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है। इसे आगामी चुनावों के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ कांग्रेस अपनी सियासी ताकत बढ़ा रही है। कांग्रेस नेतृत्व का फोकस अब बूथ और न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर है। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता, डेटा आधारित संपर्क और स्थानीय मुद्दों पर आवाज बुलंद करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। पार्टी मान रही है कि जमीनी संगठन ही सत्ता की चाबी होता है। नए कार्यकर्ताओं के जरिए कांग्रेस युवा, किसान और शहरी-ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन




कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में करीब 10 हजार कार्यकर्ता बनाए गए हैं। बूथ, न्याय पंचायत, मंडल, ब्लाक के साथ वार्ड, महानगर और जिले की भारी भरकम कमेटियों में अब लगभग 25 हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ता पर पदाधिकारी कांग्रेस के पास हो गए हैं। आने वाले दिनों में प्रशिक्षण शिविर, संवाद कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



पहली बार सभी ब्लॉकों में मनाया गया स्थापना दिवस



महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू बताते हैं कि कई साल बाद दिसंबर में जिले के सभी ब्लॉकों में स्थापना दिवस मनाया गया। अमूमन जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाते रहे। इस बार जिला मुख्यालय के साथ ही सभी 11 ब्लाकों पर 28 दिसंबर को एक साथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठनात्मक ढ़ाचे में परिवर्तन किया गया है। न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर पहली बार कमेटियां गठित की गईं। हर बूथ पर 10-10 कमेटी बनी है। इसके अलावा 20 बूथ पर एक मंडल बनाया गया। उनकी ईकाई गठित की गई और नए कार्यकर्ता जोड़े गए। आगामी दिनों में अन्य कई अभियान शुरू किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष चेत नरायन सिंह कहते हैं कि प्रयास है कि संगठन आम लोगों की आवाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed