फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The burden of rising oil prices will drive up the cost of essential commodities

Ayodhya News: तेल कीमतों की मार से बढ़ेंगी रोजमर्रा चीजों की कीमतें

Sat, 23 May 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The burden of rising oil prices will drive up the cost of essential commodities
 पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद वजीरगंज जप्ती में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वाहन चालक।
अयोध्या। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर आम लोगों की रोजमर्रा जिंदगी पर दिखने लगा है। 10 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन, माल ढुलाई और घरेलू बजट पर दबाव बढ़ गया है। शनिवार को जिले में पेट्रोल 99.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल के दाम में करीब 83.16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


बीते सप्ताह जिले में पेट्रोल 94.90 रुपये और डीजल 88.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। पहली बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 98.06 रुपये और डीजल 91.33 रुपये पहुंचा। इसके बाद दूसरी बार दोनों ईंधनों के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। तीसरी बार कीमतें बढ़ने के बाद वाहन चालकों और कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के अनुसार ट्रक और लोडर का खर्च बढ़ने से फल, सब्जी, अनाज, दूध और निर्माण सामग्री महंगी हो गई है। निजी ट्रांसपोर्ट संचालकों ने किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

कार चालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से हर महीने हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। सुभाष नगर के थोक कारोबारी विक्रम ने बताया कि माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी और किराना सामान के दाम बढ़ने तय हैं। इसका असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। ऑटो चालक आरिफ खान ने बताया कि ईंधन महंगा होने से रोज की बचत कम हो गई है। दर्शन नगर की पूजा यादव ने बताया कि रसोई का खर्च पहले से बढ़ा हुआ है। पेट्रोल-डीजल मंहगा होने से खर्च और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई वर्षों बाद पेट्रोल-डीजल में इतनी तेज बढ़ोतरी- राजेश सिंह

अयोध्या जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस तरह लगातार बढ़ोतरी कई वर्षों बाद देखने को मिल रही है। ईंधन महंगा होने का असर बाजार और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed