फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The anniversary of the Ram family will be celebrated today at the Ram Temple

Ayodhya News: राम मंदिर में आज मनेगी राम परिवार की वर्षगांठ

Mon, 25 May 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
The anniversary of the Ram family will be celebrated today at the Ram Temple
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रथम वर्षगांठ मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
विज्ञापन




मंदिर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम को सादे लेकिन आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर की यज्ञशाला में विशेष वैदिक अनुष्ठान होंगे, वहीं राम परिवार का आकर्षक श्रंगार कर नवीन वस्त्र अर्पित किए जाएंगे। भगवान को 56 भोग भी लगाया जाएगा तथा वाल्मीकि रामायण का पारायण किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष पांच जून को गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की थी। इसी दिन शेषावतार मंदिर और परकोटा में निर्मित छह उप मंदिरों की स्थापना भी संपन्न हुई थी। हिंदी पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह प्रथम वर्षगांठ 26 मई को मनाई जा रही है। मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन








सजेगी मां सरयू की झांकी, 5051 बत्ती की होगी महाआरती



गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू अवध बालक समाज, आंजनेय सेवा संस्थान, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के संयुक्त संयोजन में गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस अवसर पर मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed