Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The 45-minute show will see the Ramayana come alive

Ayodhya News: 45 मिनट के शो में जीवंत होती दिखेगी रामकथा

Sat, 20 Sep 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The 45-minute show will see the Ramayana come alive
अयोध्या। दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 19 अक्तूबर को दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव में प्रतिदिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का भव्य प्रदर्शन होगा। यह शो सरयू नदी के घाटों पर आयोजित किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देंगे। लगभग 45 मिनट के इस कार्यक्रम में रामकथा को भव्य रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झलक आधुनिक तकनीक से साकार की जाएगी। पूरे नगर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। देश-विदेश से आए लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। राम की पैड़ी पर एक अनोखा थीमेटिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित होगा,। इसमें 100 से अधिक लाइव कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। सभी कलाकारों की वेशभूषा दीपोत्सव की थीम आधारित भावना के अनुरूप होगी।
विज्ञापन


शो की विशेषता यह होगी कि इसमें पिछले दीपोत्सवों के विजुअल्स, म्यूजिक, स्टोरी बोर्ड या एनिमेशन का दोहराव नहीं होगा। साथ ही, रामायण थीम पर राम की पैड़ी के जल पर लगभग 200 मीटर या उससे अधिक लंबी चलती-फिरती झांकियों (ग्रैंड टेबल्यू) का निर्माण किया जाएगा। यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा। प्रोजेक्शन विजुअल्स, मंच और कोरियोग्राफी, लाइव परफॉर्मेंस, लेजर इफेक्ट्स, बैकग्राउंड स्कोर और वॉइस ओवर आपस में तालमेल बिठाकर पेश किए जाएंगे। स्क्रिप्ट और नैरेशन के माध्यम से कथानक को जीवंत रूप दिया जाएगा, जो दर्शकों में रोमांच पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed