{"_id":"69ff47d19e8c9389c706df96","slug":"teenage-girl-abducted-from-auspicious-event-in-ayodhya-and-raped-police-arrest-both-accused-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मांगलिक कार्यक्रम से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मांगलिक कार्यक्रम से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 09 May 2026 08:12 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 08:12 PM IST
सार
अयोध्या में मांगलिक कार्यक्रम से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार रात मांगलिक कार्यक्रम में पानी पी रही 11 वर्षीय किशोरी को स्कूटी सवार दो युवकों ने अगवा करके दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। नाश्ता करने के बाद वह बाहर लगे पानी के काउंटर पर पानी पीने गई। उसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और किशोरी को जबरन खींचकर स्कूटी पर बैठा लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसका मुंह दबाया और गले पर चाकू रखकर धमकाया। इसके बाद उसे गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपी चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गांव के पास नहर के किनारे छोड़ दिया। धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
इधर, परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। रात करीब 9:30 बजे किशोरी रोती-बिलखती घर पहुंची। वह बेहद डरी-सहमी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। डर के कारण वह रात में कुछ नहीं बता पाई। शुक्रवार सुबह परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पूराकलंदर थाने पहुंचे।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।