फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teen was playing online game, Rs 1.05 lakh was withdrawn from father's account

Ayodhya News: ऑनलाइन गेम खेल रहा था किशोर, पिता के खाते से निकल गए 1.05 लाख

Tue, 25 Mar 2025 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Mar 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Teen was playing online game, Rs 1.05 lakh was withdrawn from father's account
अयोध्या। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गम की लत से एक किशोर ने 1.05 लाख रुपये गवां दिए। झांसे में लेकर साइबर ठगों ने यह रकम उसके पिता के बैंक खाते से उड़ा दी। किशोर की मां ने साइबर थाने में शिकायत की तो 80,000 रुपये ठगों के बैंक खाते से पुलिस ने होल्ड कराए हैं। नगर कोतवाली में इसका मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शहर के वैष्णोनगर कॉलोनी निवासी किशोर की मां ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र मोबाइल फोन में 55 क्लब वेबसाइट पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। 29 दिसंबर, 2024 को गेम खेलते समय उसके साठ ठगी करते हुए छह बार में 1.05 रुपये ठगों ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। मोबाइल फोन से रुपये ट्रांसफर होने का संदेश आने पर मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी। साइबर सेल की पुलिस ने ट्रांसफर हुए रुपयों में 80,000 रुपये होल्ड कराए हैं, जिनका संदेश भी पीड़िता के मोबाइल फोन पर आया है। उन्होंने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग की लत खतरनाक साबित हो सकती है। इससे बचने की जरूरत है। परिजनों को भी इसके लिए निगरानी करना चाहिए। आमतौर से साइबर ठगी से बचने के लिए भी सतर्क रहना होगा। इससे बचने के लिए अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखें। अपने सभी अकाउंट के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। सार्वजनिक वाई-फ़ाई पर संवेदनशील जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से दूर रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed