{"_id":"6a662fd0ada8c3901c0838c9","slug":"team-arrives-in-ayodhya-for-the-state-level-womens-basketball-and-handball-competition-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-154808-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंची टीम
Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में रविवार को विभिन्न जनपदों से पहुंचीं टीम के खिलाड़िृयों से वार्ता करते क
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न जनपदों की महिला खिलाड़ी अपने-अपने कोच के साथ अयोध्या पहुंचने लगी हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जनपदों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा एवं खेल मैदान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी रविवार की देर शाम को अपने कोच के साथ अयोध्या पहुंच गए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को होगा, जिसके लिए मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देगी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने आईं बस्ती की खिलाड़ी प्राची सिंह ने कहा कि अयोध्या आकर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। यहां की खेल सुविधाएं काफी अच्छी हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। हैंडबॉल खिलाड़ी नेहा ने कहा कि प्रदेश की मजबूत टीमों के बीच खेलने का अवसर मिलना हमारे लिए बड़ी बात है। हम पूरी तैयारी के साथ यहां पहुंचे हैं।