फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teachers submitted a memorandum to the MP against the mandatory TET

Ayodhya News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Oct 2025 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a memorandum to the MP against the mandatory TET
05 -सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपते शिक्षक -संगठन
अयोध्या। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के खिलाफ चल रहे आंदोलन में नया मोड़ आया है। जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने सांसद अवधेश प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति दिलाने की मांग की गई। सांसद अवधेश प्रसाद ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री से बातचीत कर संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक समाज इस आदेश के बाद अत्यंत तनावग्रस्त है। जब तक शिक्षकों को टीईटी से मुक्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने में दंगल सिंह, रामजी सिंह, राज नारायण सिंह, आलोकेश रंजन, प्रियकांत पांडेय, अशोक यादव, रंजित यादव, परमेश पांडेय, अनिल सिंह, अश्वनी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed