{"_id":"6657728e1508868bdb0e2ee6","slug":"teachers-and-university-administration-face-to-face-regarding-examinations-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-114453-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परीक्षाओं को लेकर शिक्षक और अविवि प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परीक्षाओं को लेकर शिक्षक और अविवि प्रशासन आमने-सामने
Wed, 29 May 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 29 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि में विरोध दर्ज कराते शिक्षकगण।
- फोटो : संवाद
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में कराई जाने वाली सेमेस्टर परीक्षा को लेकर लगातार घमासान मचा हुआ है। एक ओर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ परीक्षा न कराने की मांग पर अड़ा है। वहीं दूसरी ओर विवि प्रशासन किसी भी तरह की शर्त मानने को तैयार नहीं है। मंगलवार को जैसे ही कुलपति ने बैठक कर परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, वैसे ही बुधवार को शिक्षकाें ने भी प्रेस वार्ता कर परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा कर दी।
विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ भवन में बुधवार को शिक्षकों की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इसमें अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के 20 अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षक शामिल हुए। अध्यक्ष प्रो. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 12 मई 2024 को अवध विश्वविद्यालय समेत संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों की आम सभा में परीक्षा बहिष्कार के निर्णय के बावजूद कुलपति ने संज्ञान न लेते हुए 18 मई 2024 को परीक्षा समय सारणी जारी कर दी। परीक्षा समिति में संघ के सदस्यों को इस विषय पर वार्ता की भी अनुमति नहीं दी गई। ग्रीष्मावकाश की मांग उठाए जाने पर कुलपति की ओर से शिक्षकों को दी जाने वाली छुट्टियों को एक सप्ताह तक किए जाने का तर्क दिया गया।
उन्होंने कहा कि अब ग्रीष्मकाल अपने चरम पर है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे तक घर से बाहर निकलने से साफ मना किया गया है। लेकिन विवि प्रशासन की ओर से तीन मीटिंग में परीक्षा कराए जाने का फरमान जारी है। पिछले दो वर्षों से छात्रहित की दुहाई और प्रतिकर का झांसा देकर विश्वविद्यालय ग्रीष्मावकाश का हनन कर रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में साकेत पीजी कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि कई अनुदानित महाविद्यालय इस बार परीक्षा न कराने के लिए एकजुट हैं। बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर के कई कॉलेजों से परीक्षा के लिए भेजी गई सामग्री वापस कर दी गई है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक परीक्षा न कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
साकेत में फिर बदले गए केंद्राध्यक्ष
परीक्षा के लिए साकेत पीजी कॉलेज में प्राचार्य की गैर मौजूदगी के चलते मुख्य नियंता डॉ. अनिल सिंह को केंद्राध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन परीक्षा बहिष्कार के चलते उन्होंने ये जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद विवि प्रशासन ने डॉ. अशोक मिश्रा को केंद्राध्यक्ष बनाया। उन्होंने भी ये कार्य करने से साफ इन्कार कर दिया है।
केंद्र बदलकर परीक्षा करा सकता है विवि
परीक्षा कराने के लिए विवि के पास कई विकल्प हैं। शायद यही वजह है कि विवि प्रशासन शिक्षकों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। जिन कॉलेजों की ओर से परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। विवि उनकी बजाय किसी और कॉलेज को केंद्र बनाकर परीक्षा करा सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उच्च शिक्षा अधिकारी ने की अपील
डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की सेमेस्टर परीक्षा 31 मई से शुरू होने वाली। परीक्षा के सफल संचालन के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डाॅ. सुधीर कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने अपने पत्र में छात्रहित को देखते हुए प्राचार्यों एवं शिक्षकों से विश्वविद्यालय की परीक्षा को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए योगदान मांगा है।
छात्रहित को देखते हुए 31 मई से ही विवि की ओर से निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। मंगलवार को कुलपति की तरफ से आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। - उमानाथ, परीक्षा नियंत्रक