फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tahrir not received, robbery incident under suspicion

Ayodhya News: नहीं मिली तहरीर, संदेह के घेरे में लूट की घटना

Tue, 07 Oct 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Oct 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Tahrir not received, robbery incident under suspicion
अयोध्या। शहर के वजीरगंज जप्ती के पास स्थित एक मकान में दिन दहाड़े चाकू दिखाकर जेवर लूटने की घटना संदेह के घेरे में है। अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता की बेटी व पड़ोसियों के बयानों आदि के आधार पर घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी मुशाहिद खान की पत्नी शबा ने सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस और परिजनों को लूट की जानकारी दी थी। उनके अनुसार हाथ में चाकू लिए नकाबपोश तीन लोग उनके कमरे में घुस आए और उन्हें डराया-धमकाया। उन्हें मार-पीटकर अलमारी के लॉकर में रखे उनके, उनकी ननद, उनकी सास और देवरानी के जेवर लूट ले गए। घटना के समय उनके परिवार में वह अकेली थीं और उनकी लगभग पांच साल की बेटी साथ थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके का जायजा लिया तो प्रथम दृष्टया घटना की सत्यता पर सवाल उठे। फिर भी कई चरणों में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी, जिससे घटना पूरी तरह संदिग्ध लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि जिस खंडहर से लुटेरों के भागने का दावा किया गया, उसके टिनशेड, झाड़ियां, पेड़ों की पत्तियां, डाल आदि देखकर ऐसी कोई आशंका नहीं लगी। किसी तरह से भागने के निशान नहीं मिले। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी, जिससे जांच का दायरा बढ़ाया जा सके। आसपास के फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। पीड़िता की बेटी ने किसी व्यक्ति के आने व पीड़िता की पिटाई करने आदि की जानकारी नहीं दी है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जिस कमरे में घटना होना बताया गया है, उसी के बगल में ही एक अन्य कमरे में कुछ महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। इस तरह पूरी घटना काल्पनिक लग रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed