Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Suspected of being a thief, he was held hostage and beaten up

Ayodhya News: चोर के शक में बनाया बंधक, पिटाई भी की

Sat, 27 Sep 2025 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Sep 2025 06:45 PM IST
सार

बाबा बाजार के सरैया गांव में चोर समझकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया। पुलिस ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Suspected of being a thief, he was held hostage and beaten up

विस्तार

बाबा बाजार। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में चोर के शक में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सरैया गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पड़ोस के भौली गांव का एक व्यक्ति किसी से मिलने आया था। उसको ग्रामीणों ने चोर समझ कर बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए व्यक्ति को ग्रामीणों से मुक्त कराया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह पड़ोसी गांव भोली का रहने वाला है और बैंजो बजाता है। वह किसी काम से सरैया में एक व्यक्ति से मिलने आया था। इससे पहले 22 सितंबर की रात लोहटी गांव में चोरी की घटना सामने आई। इसमें अंशुमान सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि जेवरात और 20 हजार नकदी चोरी कर ली गई। भटमऊ गांव में 21 सितंबर को रात 10 बजे गांव में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। शराब के नशे में धुत यह व्यक्ति पड़ोसी गांव भवानीपुर का रहने वाला था। थाना प्रभारी शैलेंद्र आजाद ने अफवाहों पर ध्यान न देने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी पिटाई करने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती सेे पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed