फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students from 75 colleges will serve as volunteers at Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव में 75 कॉलेजों के विद्यार्थी होंगे वालंटियर

Sun, 11 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 11 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students from 75 colleges will serve as volunteers at Deepotsav

विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में 10वें दीपोत्सव के आयोजन के लिए 35 हजार वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 40 इंटर कॉलेजों, 35 डिग्री कॉलेजों समेत 75 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। अब तक 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है।
वालंटियर के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी सहित निर्धारित घाटों पर दीप सजाने और उन्हें प्रज्ज्वलित कराने में स्वयंसेवकों की भूमिका अहम होगी। हजारों की संख्या में दीपों को निर्धारित समय में सजाने के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में लगाया जाएगा। आयोजन के दौरान घाटों पर व्यवस्था संभालने में भी उनकी मदद ली जाएगी। दीपोत्सव में बड़ी संख्या में दीप जलाने के लिए तैयारी पहले से शुरू कर दी गई है। इस बार 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वालंटियर के रूप में जोड़ा जा रहा है। इस बार करीब 35 लाख दीये घाटों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 35 लाख टोपी और टी-शर्ट तैयार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के अनुसार, अवध विश्वविद्यालय और संबद्ध शिक्षण संस्थानों के स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed