{"_id":"68f8efce00be20d6b30d151e","slug":"storyteller-dies-after-being-hit-by-a-car-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-136911-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कार की चपेट में आकर कथा प्रवाचक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कार की चपेट में आकर कथा प्रवाचक की मौत
Wed, 22 Oct 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
15-पंडित राकेश पांडेय (फाइल फोटो)
बीकापुर। चांदपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार कथा प्रवाचक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे की है।
तोरोमाफी, दराबगंज निवासी कथा प्रवाचक राकेश पांडेय (50) मंगलवार को गांव के ही धर्मेंद्र (48) के साथ ननिहाल गए थे। शाम को स्कूटी से दोनों लोग घर लौट रहे थे। क्षेत्र के चांदपुर प्रयागराज हाईवे पर अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार से स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कथा प्रवाचक की मौत हो गई। धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।
उनके मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक फैल गया। वह कर्मकांड के मर्मज्ञ व कथा प्रवाचक के साथ प्रकांड विद्वान थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, प्रधान अहमद रजा, पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र पांडेय, मानस तिवारी, पंडित बिंदेश्वरी पांडेय, कृष्ण चंद्र पांडेय, कपिल देव पाठक आदि ने शोक संवेदना जताई। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।