फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State school boys kabaddi competition begins

Ayodhya News: राज्य विद्यालय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

Wed, 08 Oct 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
State school boys kabaddi competition begins
14-मकबरा ​स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में आयोजित राज्य विद्यालय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में मेरठ ने गोरखपुर को 40-22, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने सहारनपुर को 30-14, मुरादाबाद ने बरेली को 27-25, आजमगढ़ ने लखनऊ को 31-18, वाराणसी ने विंध्याचल को 26-18, अयोध्या ने कानपुर को 19-10 और लखनऊ ने प्रयागराज को 43-11 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में सहारनपुर ने आगरा को 29-13, चित्रकूट ने कानपुर को 21-19, अयोध्या ने लखनऊ को 54-23, वाराणसी ने प्रयागराज को 29-28 और आजमगढ़ ने बस्ती को 19-12 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में अलीगढ़ ने देवीपाटन को 35-5, सहारनपुर ने वाराणसी को 18-16, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आजमगढ़ को 23-16, मेरठ ने लखनऊ को 32-14, गोरखपुर ने कानपुर को 28-12 और अयोध्या ने आगरा को 34-14 से हराया। वहीं वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ को 17 अंकों से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। उद्घाटन अवसर पर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या की छात्राओं ने लोकनृत्य व स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को रंगारंग बनाया। संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विनोद सिंह, सुनील अवस्थी, योगेश्वर सिंह, विजेंद्र सिंह, पुष्पा यादव, पूजा गोस्वामी नीतू गुप्ता व बिंदु निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे।

14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद

14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद

14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद

14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed