फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special security cordon remained within the radius of seven kilometers

Ayodhya News: सात किलोमीटर की परिधि में रहा विशेष सुरक्षा घेरा

Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Special security cordon remained within the radius of seven kilometers
अयोध्या। पीएम के आगमन पर शहर के सात किलोमीटर की परिधि में विशेष सुरक्षा घेरा रहा। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक मार्गों पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग रही। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिष्ठा दांव पर रही। जगह-जगह आधुनिक तकनीक के सहारे निगरानी होती रही। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीएम के आगमन पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। सीमाएं सील तो नहीं की गईं, लेकिन भारी वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम को लेकर रोक दिया गया था। एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे व रोड शो के मार्ग पर 50-50 मीटर की दूरी पर सुरक्षाबल तैनात रहा। शहर के सात किलोमीटर की परिधि को संवेदनशील क्षेत्र माना गया था। तीन किलोमीटर की परिधि में सुरक्षा के खास इंतजाम रहे।
विज्ञापन

पीएम के गुजरने वाले मार्गों की दोनों पटरियों पर बैरिकेडिंग रही। मार्गों पर दोनों तरफ बने मकानों पर सशस्त्र जवान तैनात रहे और चारों दिशाओं से होने वाली हलचल पर उनकी नजर रही। प्रमुख चौराहों, तिराहे, अंडरपास आदि पर सुरक्षा घेरा सख्त रहा। पीएम के आगमन से पूर्व हाइवे खाली करा दिया गया। सिर्फ सुरक्षाबलों व पुलिस-प्रशासन के वाहन ही फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान थल से ही नहीं, नभ व जल मार्ग से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होती रही। नया घाट पर बने फ्लोटिंग कंट्रोल रूम में असलहाधारी जवान नदी की हलचल पर नजर रखे रहे। एनडीआरएफ के जवानों की टुकड़ी मोटरबोट पर सवार होकर लगातार गश्त करती रही। ड्रोन कैमरे भी हवा में उड़ते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
पीएम के इर्द-गिर्द रहे एसपीजी व एनएसजी कमांडो
प्रधानमंत्री के रोड शो व दर्शन-पूजन कार्यक्रम के दौरान उनके इर्द-गिर्द पास धारकों के अलावा एसपीजी व एनएसजी कमांडो का ही डेरा रहा। श्रीराम मंदिर के प्रवेशद्वार व मंदिर की छत पर चारों दिशाओं में एसपीजी और एनएसजी कमांडो आधुनिक असलहे लेकर मुस्तैद रहे। पांच घेरे में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई। एसपीजी के अलावा एनएसजी कमांडो, एटीएस, एसटीएफ, अर्धसैनिक बल व सिविल पुलिस समेत 25,000 से अधिक जवान जगह-जगह मोर्चा संभाले रहे।

कंट्रोल रूम में नजरें गड़ाए रहीं सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा घेरा अभेद्द बनाने में तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल हुआ। जगह-जगह एआई कैमरे लगे थे, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े थे। इनसे फेस रिकग्रिशन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्रिशन आदि में काफी मदद मिली। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर ही नजर गड़ाए रहे। कार्यक्रम स्थलों पर सादी वर्दी में जवान डटे रहे, जो लोगों के हाव-भाव व प्रतिक्रियाओं पर भी गौर करते रहे। जरा सा भी संदेह होने पर लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed