फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP silent at booths, enthusiasm visible among BJP workers

Ayodhya News: बूथों पर सपाई साइलेंट, भाजपाइयों में दिखा उत्साह

Wed, 05 Feb 2025 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Feb 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
SP silent at booths, enthusiasm visible among BJP workers
अयोध्या। मतदान के दौरान कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकांश बूथों पर सपाई साइलेंट दिखे। जबकि अधिकांश बूथों पर भाजपाइयों में उत्साह दिखा। कई जगहों पर सपाइयों की मदद का आरोप लगा भाजपाइयों ने हंगामा भी किया और सबक सिखाने तक की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन

मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में सत्ता की हनक भाजपाइयों में साफ देखी गई। अमानीगंज के मोहम्मदपुर बूथ पर एक मतदाता से अभद्रता के आरोप में भाजपाई आक्रोशित हो गए। पूर्व प्रधान बब्लू सिंह समेत काफी संख्या में भाजपाई एकत्र हुए और पीठासीन अधिकारी को हटाने की मांग करने लगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर आए और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। कार्रवाई न होने पर मंत्री, विधायकों तक के आने की धमकी दे डाली। इस दौरान वहां से गुजर रहे मतदाताओं को मतदान न करने के लिए दबाव बनाते रहे। काफी मान-मनौव्वल के बाद वह माने और मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

कुचेरा बूथ पर भाजपा नेता श्रीप्रकाश पाठक जोश-खरोश में पहुंचे और बोले, सब अच्छा है। सारे समीकरण अपने पक्ष में हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी चाय-पानी पूछते रहे। बारुन के एक बूथ पर सतीश सिंह मिले और कहा कि यहां माहौल भाजपा का ही है। वहीं मौजूद सपा एजेंट ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लगभग ऐसा ही नजारा सभी बूथों पर देखने को मिला, जहां सपाई चुप्पी साधे रहे और भाजपाई पूरे उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed