{"_id":"6aa04ea84d3a568bd102195a","slug":"sp-and-congress-are-stunned-by-the-construction-of-the-ram-mandir-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1910389-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर बनने से भौचक हैं सपा-कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर बनने से भौचक हैं सपा-कांग्रेस
Tue, 08 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सपा-कांग्रेस को निशाने पर लेेते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने और अयोध्या में विकास कार्य होने से सपा और कांग्रेस के लोग भौचक हैं। दुनिया राम के प्रति विभोर है और रामलला के अयोध्या धाम में विराजमान होने को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है, लेकिन सपा और कांग्रेस के यहां अभी भी वीरानी छाई है।
उन्होंने कहा कि ये लोग समझ नहीं पा रहे कि अयोध्या में रामलला का मंदिर कैसे बन गया, सड़कें चौड़ी कैसे हो गईं, रेलवे स्टेशन का विकास कैसे हो गया और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कैसे बन गया। योगी ने कहा कि सपा का एक चेहरा वह भी था, जब उसने प्रभु श्रीराम का विरोध किया था। अयोध्या में राम मंदिर न बने, इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया गया। रामभक्तों पर गोली चलाई गई और न्यायालय में राम मंदिर के विरोध में वकीलों की फौज खड़ी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग विरासत और विकास दोनों का विरोध करते हैं।
पहले अयोध्या को तीन घंटे ही मिलती थी बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब दस साल पहले की अयोध्या को याद करें तो वहां बिजली, सड़क, स्वच्छता और सुविधाओं का अभाव था। विश्व प्रसिद्ध धाम में बमुश्किल तीन घंटे बिजली आती थी। वह भी कभी दिन में तो कभी रात में। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था पर भी एक सिंडिकेट का कब्जा था। योगी ने कहा कि सरकार ने अयोध्या धाम के विकास के लिए सड़कों के चौड़ीकरण और बेहतर सड़कों का निर्माण शुरू किया तो उसका भी विरोध किया गया। रेलवे स्टेशन के निर्माण और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट बनाने का भी विरोध हुआ।