फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sore throat with fever, making me sick for 15 days

Ayodhya News: बुखार के साथ गले में खराश, 15 दिन तक कर रहा बीमार

Tue, 16 Sep 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sore throat with fever, making me sick for 15 days
3-मेडिकल कॉलेज की ईएनटी ओपीडी में मरीजों का इलाज करते डॉ. साकेत गुप्ता व अन्य।-संवाद
अयोध्या। जिले में इस बार वायरल फीवर का नया वैरियंट सामने आ रहा है। यह बिल्कुल एच-3 एन-2 वायरस जैसा बताया जा रहा है। इसकी चपेट में आए लोगों में कई दिन तक बुखार के साथ गले में दर्द और खराश की समस्या आ रही है। इसे ठीक होने 15 लग जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ऐसे ही रोगियों की भरमार है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से दिन का तापमान अधिक रहता था और रात में मौसम में नमी रहती थी। खासतौर से देर रात तक बाहर रहने वालों या खुले आसमान के नीचे सोने वाले इसके शिकार हो रहे हैं। इसकी चपेट में आए लोगों में तीव्र से थोड़ा कम बुखार आ रहा है। साथ ही गले में दर्द, खराश, खांसी, नाक बहना जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण दिखने पर लोग डर रहे हैं। हमारी टीम ने मंगलवार मेडिकल कॉलेज की ईएनटी और मेडिसिन ओपीडी का जायजा लिया तो ऐसे रोगियों की संख्या अधिक बताई गई। सुबह 11:30 बजे तक ईएनटी ओपीडी में 58 मरीज देखे गए थे, जिनमें लगभग 30% मरीज इन्हीं समस्याओं से पीड़ित बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. साकेत गुप्ता ने बताया कि इस बार फ्लू का वैरियंट एच-3एन-2 जैसा प्रतीत हो रहा है। इसमें लगभग पखवाड़े भर तक लोग बुखार की चपेट में रहते हैं। इससे बचने के लिए कोरोना जैसे मानकों का पालन करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

वरिष्ठ फिजिशयन डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में वायरल बुखार की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ी है। बुखार से संबंधित इलाज के बाद उन्हें गले संबंधी समस्याओं के लिए ईएनटी विभाग में भेजा जाता है। आमजन से अपील है कि खुले आसमान के नीचे लेटने से बचें, साफ और स्वच्छ भोजन करें, खूब पानी पियें, कोरोना जैसे मानकों का पालन करें। संक्रमित होने पर घबराएं नहीं, बल्कि चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed