फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Son and Daughter-in-Law Beat Elderly Person and Threw Them Out of the House

Ayodhya News: बुजुर्ग की पिटाई करे बेटे और बहू ने घर से निकाला

Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Son and Daughter-in-Law Beat Elderly Person and Threw Them Out of the House
बीकापुर। जिस मकान को पिता ने बड़े शौक और उम्मीद से बनवाया था, अब उनके पुत्र और बहू उसे मकान में भी रहने नहीं दे रहे हैं। मजबूरीवश 70 वर्षीय बुजुर्ग घर के बाहर बाजार में किसी तरह रह रहे हैं। यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है।
विज्ञापन

बुजुर्ग पिता ने बेटे और बहू पर उत्पीड़न और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी गंगाराम ने बताया कि उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। उन्होंने सभी बच्चों का विवाह कर दिया है। छोटा बेटा शिवश्याम रोजी-रोटी की सिलसिले में मुंबई में रहता है। वर्तमान में उनका बड़ा पुत्र घनश्याम उसकी पत्नी वंदना, घनश्याम की बेटी पल्लवी, घनश्याम का साला प्रिंस और साली दिव्या उनके घर पर दो साल से रह रहे हैं। उन्हें हर वक्त ताना-उलाहना देते रहते हैं।
विज्ञापन

12 मई को उन लोगों ने सुबह 11 बजे उन्हें घर से निकाल दिया। ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष 16 मई को पंचायत बुलाई गई। उनके बेटे और बहू ने पंचायत की बात नहीं मानी और पंचायत में ही उनकी पिटाई करके भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। तब से वह खजुरहट बाजार में अकेले रह रहे हैं। आरोपियों ने उनके पूरे घर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed